सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाने के लिए ऑस्ट्रिया नया नाम है, इसके अलावा श्रीलंका में बुर्के पर बैन लगाने की मांग लगातार तेज हो रही है। लेकिन श्रीलंका सरकार का कहना है कि वह इस बारे में कोई भी फैसला सोच समझकर ही लेगी, सैकड़ों इस्लामी मदरसों को भी सरकार बंद करने की योजना बना रही है।
जब हम बात मुस्लिम महिलाओं के बुर्के के कर रहे है तो आज इस लेख में बातएंगे कि बुर्के के अलावा मुस्लिम महिलाओं के कई अन्य कपड़ों की भी अक्सर चर्चा होती है।
शायला सिर और बालों को ढकने वाला एक चोकोर दुपट्टा है। इसके दो छोर कंधों पर लटकते हैं। इसमें आम तौर पर, गला दिखाई देता है। खाड़ी देशों में शायला बहुत लोकप्रिय है।
हिजाब बाल, कान, गले और छाती को कवर करता है। इसमें कंधों का कुछ हिस्सा भी ढंका होता है, लेकिन चेहरा दिखाई देता है। हिजाब अलग-अलग रंगों का हो सकता है। पूरी दुनिया में मुस्लिम महिलाएं हिजाब पहनती हैं।
अल अमीरा दोहरा दुपट्टा है। इसका एक हिस्सा पूरी तरह से सिर को ढंकता है जबकि दूसरा हिस्सा इसके बाद पहना जाता है, जो सिर से लेकर छाती के आधे हिस्से तक कंधों को ढंकता है। यह अरब देशों में काफी लोकप्रिय है।
यह भी हेडस्कार्फ़ से जुड़ा एक और दुपट्टा है जो काफी लंबा है। इसमें चेहरा दिखाई देता है, लेकिन शरीर पूरी तरह से सिर, कंधे, छाती और आधा हाथ तक ढका हुआ है।
जैसा कि नाम से पता चलता है, चादर एक बड़ा कपड़ा है जिसके माध्यम से चेहरे को छोड़कर पूरे शरीर को कवर किया जा सकता है। यह ईरान में बहुत लोकप्रिय है। इसमें भी सिर पर एक अलग दुपट्टा पहना जाता है।
पूरा चेहरा नकाब में ढका हुआ है। केवल आंखें दिखाई पड़ती हैं। नकाब अक्सर एक लंबे काले गाउन के साथ पहना जाता है। नकाबपोश महिलाओं को ज्यादातर उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व में देखा जाता है।
मुस्लिम महिलाओं का पूरा शरीर बुर्के में ढका हुआ होता। आंखों के लिए, बस एक जालीदार कपड़ा है। कई देशों ने सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है जिसका मुस्लिम समुदाय में विरोध किया गया है।
Follow Us On :
- Vegan का मतलब क्या है, ये कौन होते हैं?
- Vegan में आप किस तरह का खाना खा सकते है क्या है इसके फायदे और नुकसान
- वीगन आहार अपनाना बच्चों और गर्भवती महिलाओं के साबित हो सकता है खतरनाक
- वीगन डाइट अपनाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है या बुरा, जानिए विशेषज्ञ इस डाइट की क्यों कर रहे है वकालत ?
- उबली हुई चाय की पत्तियों के ये 5 फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
- वाइन शराब से बेहतर क्यों है? साथ ही जानिए, वाइन किस-किस चीज से बनाई जाती है
- ‘अजीनोमोटो (Ajinomoto)’ जो आपके खाने का स्वाद तो बढ़ाता है, लेकिन आपकी कीमती जान का दुश्मन भी है
- किसी भी कंपनी में इन कारणों से छोड़ते है लोग नौकरी
- डायबिटीज को इस तरह से किया जा सकता है कंट्रोल..अपनाये ये तरीके
- जी-स्पॉट है क्या और ये होता कहां है, आखिर गूगल भी क्यों नहीं बता पा रहा ?
- बुढ़ापे में रखें इस तरह ध्यान तो हमेशा रहेंगे स्वस्थ, मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए अपनाए ये तरीके...
- कॉफी (Coffee) पीने के फायदे अधिक या नुकसान...
- बुर्के के अलावा मुस्लिम महिलाओं के कई अन्य कपड़ों की भी अक्सर चर्चा होती, जानिए कौनसे है वो ?
- मार्क्सवाद क्या है, दुनिया को इस तरह के विचारों की जरूरत क्यों पड़ी ?
- मार्क्सवाद के मौलिक सिद्धांत : 20 वीं सदी में दुनिया के एक बड़े हिस्से को प्रभावित करने वाली विचारधारा
- रूस और चीन में मार्क्सवाद, मार्क्सवाद ने दुनिया को कैसे विभाजित किया ?
- भारत में मार्क्सवाद और मार्क्सवादी विचारों का प्रवेश, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना
- दुनिया में ऐसे तानाशाह भी हुए जिन्होनें क्रुरता की सारी हदें पार दी, जानिए कुछ ऐसे ही तानाशाहों के बारें में
- अगर सरदार पटेल नहीं होते तो आज भारत का नक्शा कैसा होता ?
- कहां से शुरू हुआ पाकिस्तान-चीन की दोस्ती का सफर, दोनों की दोस्ती की वजह क्या भारत भी रहा ?
- रामायण काल में अगर ये 5 महिलाएं नहीं होती, तो न भगवान राम होते ना ही रावण
- भगवान कृष्ण ने अर्जुन को दिए गीता के ये 6 उपदेश जीवन को सफल बनाने में करते है मदद
- वाल्मीकि की 'रामायण' और तुलसी दास की 'रामचरितमानस' दोनों ग्रंथों में समानता और अंतर ?
- 'हिरण्यकश्यप अपने पुत्र प्रहलाद को क्यों मारना चाहता था', जानिए होलिका दहन से जुडी सबसे लोकप्रिय पौराणिक कथा ?
No comments:
Post a Comment