Post Top Ad

अजवाइन की चाय फ्लेवर के साथ हमारी सेहत का भी रखती है ख्याल, जानिए क्या है इसके फायदे

Share This

आप कई तरह की चाय पीते होंगे, लेकिन कुछ चाय फ्लेवर के साथ हमारी सेहत का भी ख्याल रखती हैं। इन्हीं में से एक है अजवाइन की चाय। इसे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि औषधीय गुणों से भरपूर अजवाइन कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक है।

यह पेट की कई बीमारियों में फायदा पहुंचाता है। इसके साथ ही यह पेट में दर्द, गैस, उल्टी, खट्टी डकारें और एसिडिटी, आदि में भी राहत देता है। अजवाइन में प्रोटीन, वसा और फाइबर के साथ-साथ कैल्शियम, थायमिन, राइबोफ्लेविन, आयरन आदि भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

वजन कम करने में सहायक है

अगर आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं, तो अजवाइन की चाय आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। दरअसल, अजवाइन में बहुत सारा फाइबर होता है, जो शरीर में वसा की मात्रा को नियंत्रित करने में मददगार होता है।

सर्दी-जुकाम में आराम देंगे

अजवाइन की चाय का सेवन शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है। इसकी चाय जहां शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है, वहीं यह जुकाम में भी लाभ पहुंचाती है। साथ ही, अगर आपकी नाक बंद है, तो यह भी खुल जाएगी और आप बेहतर महसूस करेंगे।

पाचन को बेहतर बनाए रखेगा

अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि आपका पाचन बेहतर हो। ऐसे में अजवाइन आपको पाचन संबंधी समस्याओं से बचा सकती है। यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में कारगर है। ऐसे में अजवाइन की चाय पाचन को बेहतर बनाने में मददगार हो सकती है।

चाय ऐसे बनाओ

अजवाइन की चाय बनाने के लिए, अजवाइन के पानी में थोड़ी हरी चाय और नींबू मिलाएं। फिर इसे थोड़ा उबालें। अब आप इसका सेवन कर सकते हैं। अजवाइन में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसके अलावा, यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी सहायक है।

(किसी भी आर्टिकल में दी गई विधि का प्रयोग डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें)


 

                                   

                                 Order Now (Kande/Upla)....Click :  https://bit.ly/3eWKt1V

 Follow Us On :

Follow Our Facebook & Twitter Page : (The Found) Facebook Twitter

Subscribe to Youtube Channel: The Found (Youtube)

Join our Telegram Channel: The Found (Telegram)

Join our Whatsapp Group: The Found (Whatsapp)

Follow Our Pinterest Page : The Found (Pinterest)


LifeStyle Articals : 


Others Article :




No comments:

Post Bottom Ad