Post Top Ad

COVID Treatment : Remdesivir, Tocilizumab जैसी अन्य दवाएं कोरोना मरीजों को कब और कैसे दें, जानिए

Share This

कोरोनावायरस का प्रकोप बहुत तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में, संक्रमित और मृतकों का आंकड़ा आसमान छू रहा है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। 

दवाओं, ऑक्सीजन और चिकित्सीय चीजों के लिए हाहाकार मचा हुआ है। दवाओं की कालाबाजारी की रपटें भी सामने आ रही है। रेमडेसिवीर इंजेक्शन सहित अन्य दवाओं की भारी किल्लत बताई जा रही है।

इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोनोवायरस के हल्के, मध्यम और गंभीर लक्षणों के आधार पर रोगियों के इलाज के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके लिए मंत्रालय ने एक सूची जारी की है जिसमें बताया गया है कि मरीजों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

Ivermectin या HCQ

इस दवा के असर बारे में अभी पर्याप्त सबूत नहीं है। दिशा-निर्देश के अनुसार, यह दवा उन रोगियों को दि जा सकती है जिनके हल्के लक्षण हैं और उनका इलाज घर पर किया जा रहा है। इसे 3 दिनों के लिए दिन में एक बार 200 एमसीजी / किग्रा दिया जाना चाहिए।

Ivermectin का एक विकल्प टैब HCQ है, जिसे 4 दिनों के लिए 400 mg BD 1 day f/b 400 mg OD के रूप में दिया जाना चाहिए।

हल्के लक्षण बुखार और खांसी वाले मरीजों को 5 दिनों के लिए Budesonide का inhaler/ Dry powder दिया जा सकता है। इसकी एक डोज 800 mcg BD होती है।

Methylprednisolone

कोरोना के ऐसे लोग जिनका ऑक्सीजन लेवल 90 प्रतिशत से 93 प्रतिशत के बीच है और अस्पताल में भारती हैं, उन्हें 5 से 10 दिनों तक 2 विभाजित खुराकों में (या डेक्सामेथासोन की एक बराबर खुराक) Methylprednisolone 0.5 to 1 mg/kg इंजेक्शन दिया जा सकता है।

Remdesivir (EUA)

रेमडेसिवीर (EUA) को केवल गंभीर बीमारी वाले रोगियों को दिया जाना चाहिए, जिन्हें ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है और लक्षणों को कम से कम 10 दिन हो गए हैं।

ऐसे मरीज जो ऑक्सीजन सपोर्ट पर नहीं हैं, उन्हें रेमडेसिवीर की सिफारिश नहीं की जानी चाहिए। पहले दिन 200 mg IV और अगले चार दिन 1 f/b 100 mg IV OD खुराक दी जानी चाहिए।

Tocilizumab (off-label)

आईसीयू में भर्ती कोरोना मरीज को प्रवेश के 24 से 48 घंटों के भीतर यह दवा दी जा सकती है. यह तब दी जा सकती है, जब स्टेरॉयड के उपयोग के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ है। इसकी सिंगल खुराक इस तरह है - 4 to 6 mg/kg (400 mg in 60kg adult) in 100 ml NS over 1 hour

Convalescent plasma (off label)

यह लक्षणों की शुरुआत के सात दिनों के भीतर ही माना जा सकता है।

इस बात का रखें विशेष ध्यान

कोरोना वायरस का कोई स्थायी इलाज नहीं है। ऊपर बताई गई दवाएं विभिन्न रोगों में इस्तेमाल होती हैं। 

फिलहाल इनका इस्तेमाल कोरोना के लक्षणों के इलाज के लिए किया जा रहा है। इन दवाओं का इस्तेमाल आप खुद न करें। इसके लिए डॉक्टर की सलाह जरूरी है।


                                   

                                 Order Now (Kande/Upla)....Click :  https://bit.ly/3eWKt1V

 Follow Us On :

Follow Our Facebook & Twitter Page : (The Found) Facebook Twitter

Subscribe to Youtube Channel: The Found (Youtube)

Join our Telegram Channel: The Found (Telegram)

Join our Whatsapp Group: The Found (Whatsapp)

Follow Our Pinterest Page : The Found (Pinterest)


LifeStyle Articals : 


Others Article :




No comments:

Post Bottom Ad