Post Top Ad

साल 2027 से पहले ही भारत जनसंख्या में चीन को पछाड़ देगा

Share This


चीन के जनसंख्या विशेषज्ञों ने अपने अध्ययन में दावा किया है कि भारत संयुक्त राष्ट्र के अनुमान से पहले ही दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि भारत 2027 तक चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा, लेकिन अब अध्ययन में इसका आकलन पहले किया जा चुका है।

संयुक्त राष्ट्र ने 2019 में एक रिपोर्ट में कहा था कि भारत की जनसंख्या में अब से लेकर वर्ष 2050 के बीच लगभग 27 मिलियन 30 लाख लोगों की वृद्धि होने की उम्मीद है। इस रिपोर्ट में भविष्यवाणी की गई थी कि चीन को पछाड़कर भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, 2019 में भारत की जनसंख्या लगभग 1.37 बिलियन थी जबकि चीन की 1.47 बिलियन थी। 11 मई को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले एक दशक में चीन की आबादी 5.38 फीसदी बढ़कर एक अरब 41 मिलियन हो गई है, 2010 में इसमें 5.84 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी।

बीजिंग की पेकिंग यूनिवर्सिटी में समाजशास्त्र के प्रोफेसर लू जिहुआ चीन की घटती आबादी पर कहते हैं कि चीन की आबादी घटने से पहले 2027 तक अपने चरम पर पहुंच सकती है, 1970 के दशक में चीन ने बाल नीति लागू की, जिसके बाद जनसंख्या वृद्धि की दर कम होती जा रही है।

चीन के सबसे अधिक आबादी वाले देश का दर्जा आज भी बरकरार है, लेकिन देश के बड़े शहरों में रहने वाले लोग बच्चे पैदा करने से कतराते हैं। चीन में जनसंख्या एक बड़ा मुद्दा रहा है क्योंकि देश की आर्थिक वृद्धि का इससे सीधा संबंध है। बच्चों के घटने का असर यह होगा कि देश में खपत के स्तर में भी गिरावट आ सकती है।



                           

                                 Order Now (Kande/Upla)....Click :  https://bit.ly/3eWKt1V

 Follow Us On :

Follow Our Facebook & Twitter Page : (The Found) Facebook Twitter

Subscribe to Youtube Channel: The Found (Youtube)

Join our Telegram Channel: The Found (Telegram)

Join our Whatsapp Group: The Found (Whatsapp)

Follow Our Pinterest Page : The Found (Pinterest)


LifeStyle Articals : Vegan का मतलब क्या है, ये कौन होते हैं?






Others Article :




No comments:

Post Bottom Ad