Post Top Ad

क्या होता है नौतपा, इसका गर्मी और बारिश से क्या है संबंध ?

Share This

क्या होता है नौतपा, इसका गर्मी और बारिश से क्या है संबंध ?Navtapa 2019: Navtapa will start from 25th May There will be good rain this  year

(What is Nautapa) नौतपा का अर्थ है जब सूर्य उच्च तापमान पर होता है, तो इन नौ दिनों के लिए मौसम का मिजाज तल्ख होता है। गर्मी अपना विकराल रूप लेती है और तेज सूरज और गर्मी अपना प्रचंड रूप लेती है। रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश को नौतपा कहा जाता है, इस दौरान सूर्य सबसे शक्तिशाली रहता है, जिससे भयंकर गर्मी होती है।

हालांकि सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 15 दिन का समय लगता है, लेकिन शुरुआती नौ दिनों को नौतपा कहा जाता है। मौसम विभाग के मुताबिक इन नौ दिनों के दौरान धरती जितनी ज्यादा गर्म रहती है, बारिश होने की संभावना उतनी ही ज्यादा होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार भीषण गर्मी के संकेत दिए जा रहे हैं, जिससे अच्छी बारिश होने के आसार हैं।

क्यों लगता है नौतपा 

सूर्य को तप का प्रतीक माना जाता है और चंद्रमा को शीतल कहा जाता है। ज्योतिष के अनुसार सूर्य 12 राशियों और 27 नक्षत्रों में प्रवेश करता है। और सूर्य जिस भी ग्रह के साथ कुंडली में बैठता है उसका प्रभाव समाप्त कर देता है।

आपको बता दें कि रोहिणी नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा है, जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो यह चंद्रमा की शीतलता को समाप्त करता है और उसके तप को बढ़ाता है, जिससे पृथ्वी ठंडी नहीं होती और सूर्य की गर्मी के कारण गर्मी पृथ्वी पर अपना प्रचंड रूप धारण कर लेती है।

नौतपा और बारिश का संबंध

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नौतपा का सीधा संबंध बारिश से है। नौतपा के दौरान जितनी अधिक गर्मी होगी उतनी ही बारिश ही अधिक बारिश होने की संभावना बढ़ती है।

नौतपा में सूर्य की तेज किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं, जिससे पृथ्वी का तापमान तेजी से बढ़ता है। अधिक गर्मी के कारण मैदानी इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनता है, जो समुद्री लहरों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसके चलते अच्छी बारिश की संभावना बनती है।




                           

                                 Order Now (Kande/Upla)....Click :  https://bit.ly/3eWKt1V

 Follow Us On :

Follow Our Facebook & Twitter Page : (The Found) Facebook Twitter

Subscribe to Youtube Channel: The Found (Youtube)

Join our Telegram Channel: The Found (Telegram)

Join our Whatsapp Group: The Found (Whatsapp)

Follow Our Pinterest Page : The Found (Pinterest)


LifeStyle Articals : Vegan का मतलब क्या है, ये कौन होते हैं?






Others Article :



No comments:

Post Bottom Ad