Post Top Ad

बायो-बबल में भी क्यों सुरक्षित नहीं रह पाये खिलाडी, जानिए IPL स्थगित होने के 5 अहम कारण ?

Share This

अनियंत्रित कोरोना महामारी के बीच आईपीएल 2021 के शेष मैच स्थगित कर दिए गए हैं।  यह जानकारी बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दी। आईपीएल खेल रहे खिलाड़ियों के लगातार कोरोना संक्रमित होने के बीच मंगलवार को बीसीसीआई की अहम बैठक हुई। 

पहले यह माना गया था कि मैचों को एक सप्ताह के लिए स्थगित किया जाए, लेकिन बाद में खबर आई कि आईपीएल के सभी मैच रद्द कर दिए गए हैं। खासतौर पर विदेशी खिलाड़ियों पर इस मामले में काफी दबाव था।

दो दिनों में तीन खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है। इस फैसले की कपिल देव सहित कई पूर्व खिलाड़ियों ने प्रशंसा की है। हर कोई कहता है कि पहले खिलाड़ियों के जीवन का ध्यान रखा जाना चाहिए। खिलाड़ियों के लिए बायो बबल में रहना भी मुश्किल है। बीसीसीआई अधिकारियों के इस फैसले की पुष्टि बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी की है।

कहा जा रहा है कि जब भी हालात सामान्य होंगे, बीसीसीई मुंबई में मैच करवाने की कोशिश करेगा। इसके बाद ही नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। दो दिन में 3 टीमों के 4 खिलाड़ी, 1 कोच और 2 अन्य स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने के बाद BCCI ने यह फैसला लिया। सोमवार को KKR के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर पॉजिटिव आए थे।

साथ ही CSK के बॉलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी और दो अन्य स्टाफ भी संक्रमित हुए थे। मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के रिद्धिमान साहा और दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा भी पॉजिटिव निकल गए।

ऐसे में अगर देश में हालात सामान्य नहीं हुए और अगर IPL रद्द होता है, तो बोर्ड को करीब 2000 करोड़ का नुकसान होगा। साथ ही इस साल भारत की मेजबानी में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप पर भी खतरा मंडराने लगेगा। भारत से मेजबानी छीनी जा सकती है। इससे भी BCCI को करोड़ों का नुकसान होगा।


                                   

                                 Order Now (Kande/Upla)....Click :  https://bit.ly/3eWKt1V

 Follow Us On :

Follow Our Facebook & Twitter Page : (The Found) Facebook Twitter

Subscribe to Youtube Channel: The Found (Youtube)

Join our Telegram Channel: The Found (Telegram)

Join our Whatsapp Group: The Found (Whatsapp)

Follow Our Pinterest Page : The Found (Pinterest)


LifeStyle Articals : Vegan का मतलब क्या है, ये कौन होते हैं?








No comments:

Post Bottom Ad