Post Top Ad

दुनिया की पांच सबसे खतरनाक झीलें, जहां जाना जिंदगी को मौत की दावत देने से कम नहीं

Share This

हमारी धरती खूबसूरत जगहों से भरी हुई है। पूरी दुनिया में आपको ऐसी मनमोहक और खूबसूरत जगहें देखने को मिल जाएंगी। जिनकी शायद आपने अब तक कल्पना भी नहीं की होगी। खूबसूरत होने के साथ-साथ कई ऐसी जगहें भी हैं जो बेहद खतरनाक भी हैं। दोनों को देखने के लिए लाखों लोग उन जगहों पर पहुंचते हैं।

 आज हम आपको ऐसी झीलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुनिया की सबसे खतरनाक झील मानी जाती हैं। ये झीलें इतनी खतरनाक हैं कि यहां पलक झपकते ही किसी की जान जा सकती है।

रूपकुंड झील

हिमालय की तलहटी में एक झील है जिसका नाम रूपकुंड झील है। इस झील में वर्ष 1942 में ब्रिटिश सेना को दो सौ लोगों के अवशेष मिले थे। जिनकी रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। बता दें कि 11वीं सदी तक लोगों को इस झील के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। आज भी इस सरोवर में किसी का भी तैरना मना है।


विस्फोटक झील

अफ्रीकी देश कांगो की कीवू झील दुनिया के सबसे खतरनाक झीलों में से एक है। इसे विस्फोटक झील भी कहते है। इस झील के बारे में कहा जाता है कि इसके पानी में कार्बन डाइऑक्साइड की बड़ी परतों के साथ-साथ बड़ी मात्रा में मीथेन गैस भी मौजूद है। कहा जाता है कि इस झील के पास जरा सा भी भूकंप आया तो विस्फोट हो सकता है। इसी कारण इस झील को विस्फोटक झील के नाम से भी जाना जाता है।

मिशीगन झील

अमेरिका के मिशिगन में एक खतरनाक झील भी है। इस झील का नाम मिशिगन झील है जो दिखने में जितनी खूबसूरत है उतनी ही खतरनाक भी है। ऐसा माना जाता है कि इस झील के पास घातक गैस का एक बादल था, जिसने झील के आसपास मौजूद सभी जीवों को मार डाला। वैज्ञानिकों के अनुसार झील के नीचे ज्वालामुखी के कारण कार्बन डाइऑक्साइड गैस पानी में मिल गई। उसके बाद, इसका स्तर बढ़ता गया और एक बादल का रूप ले लिया और यह चारों ओर से ढंका हुआ था।

उबलती झील, डोमिनिका

उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप के कैरेबियन क्षेत्र में स्थित एक देश है डोमिनिका, जहां एक उबलती हुई झील है। इस झील के पास जाना मौत को दावत देने के समान है। दरअसल, इसके पानी का तापमान 92 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है और इसकी वजह है इस झील के पास एक ज्वालामुखी का होना, जो पानी को हमेशा गर्म रखता है।

गाफसा झील 

ट्यूनीशिया के गाफसा में मौजूद इस झील को इसलिए खतरनाक कहा जाता है, क्योंकि इसके पानी में जहरीले शैवाल पाए जाते हैं। इसके अलावा इस झील में फॉस्फेट की खान भी है, जिसमें रेडियोएक्टिव तत्व पाए जाते हैं। यही वजह है कि इस झील में तैरने से लोगों को मना किया जाता है। इस झील की सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि यह रेगिस्तान के बीच में अचानक ही बन गया था, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया था। 


Follow Us On :

Follow Our Facebook & Twitter Page : (The Found) Facebook Twitter

Subscribe to Youtube Channel: The Found (Youtube)

Join our Telegram Channel: The Found (Telegram)

Join our Whatsapp Group: The Found (Whatsapp)

Follow Our Pinterest Page : The Found (Pinterest)
 

                           Order Now (Kande/Upla)....Click :  https://bit.ly/3eWKt1V

 LifeStyle 

History

Article :




No comments:

Post Bottom Ad