Post Top Ad

राजस्थान गौरव यात्रा से जनता को पांच सालों का सुशासन और विकास बताएगी वसुंधरा सरकार

Share This

🏵️जयपुर- बीजेपी की राजस्थान गौरव यात्रा की शुरुआत 4 अगस्त को उदयपुर संभाग से होगी। 
राजसंमद जिले में चारभुजानाथ से भारतीय जनता पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।

प्रदेश बीजेपी मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने बताया कि 4 अगस्त से 30 सितंबर तक चलने वाली यात्रा में 134 आमसभाऐं होगी। और 371 जगहों पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इस पुरी यात्रा की दुरी 6054 किमी होगी।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा कि यात्रा का नाम राजस्थान गौरव यात्रा इसलिए रखा गया है कि जो बीजेपी सरकार ने पांच साल में राजस्थान में काम किए है उनको यात्रा में जनता के सामने रखेंगे।

पिछली बार सुराज संकल्प यात्रा इसलिए थी कि बीजेपी सत्ता में आयी तो क्या-क्या काम करेगी।

 इसलिए यात्रा के नाम पर बहस नही होनी चाहिए।

बीजेपी जब सत्ता में आयी थी तो राजस्थान को बीमारू राज्य कहा जाता था। लेकिन आज राजस्थान की गिनती शीर्ष राज्यों में होती है।



राजस्थान गौरव यात्रा का कार्यक्रम

     🕸️संभाग             विधानसभा सीटें         दिवस

1. उदयपुर संभाग🍂      28 सीट,             4-10 अगस्त
2. भरतपुर संभाग   19 सीट,          16-17,19-20 अगस्त
3. जोधपुर संभाग       33 सीट,          23-29 अगस्त
4. बीकानेर संभाग      24 सीट,          2-7 सिंतबर
5. कोटा संभाग           17 सीट,          10-13 सिंतबर
6. जयपुर संभाग         50 सीट,           16-20 सिंतबर
7. अजमेर संभाग      29 सीट,        23-24, 26-30 सिंतबर

कुल 7 संभाग          200 विधानसभा सीटें

यात्रा दुरी - 6054 किमी
कार्यक्रम दिवस - 58 दिन
विश्राम दिवस - 40 दिन
आमसभा - 134
स्वागत स्थल - 371


उदयपुर संभाग की 5 विधानसभा सीटों (बेगु, सलुम्बर, आसपुर, उदयपुर, उदयपुर ग्रामीण),
भरतपुर संभाग की 2 विधानसभा सीटों (खण्डार, राजाखेड़ा)
जोधपुर संभाग (सांचौर), बीकानेर संभाग(श्रीडूंगरगढ़), और कोटा संभाग (किशनगंज),की एक- एक विधानसभा सीटो
पर यात्रा का आयोजन नही किया जाएगा।


जयपुर संभाग की 23 और अजमेर संभाग की 2 विधानसभा सीटों (माण्डलगढ़, लाडनूं) पर भी राजस्थान गौरव यात्रा नही जाएगी। इन विधानसभाओं में से कई जगहों पर मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से दौरा कर यात्रा को पुरी करेगी।

यात्रा के दौरान अलग-अलग विधानसभाओं में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री,और सासंद भी शामिल होंगे।

इस यात्रा का समापन 30 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी🌱 अजमेर में एक बडी रैली को संबोधित कर करेंगे।


No comments:

Post Bottom Ad