Post Top Ad

राजस्थान विधानसभा चुनावों में युवाओं को टिकट देगी कांग्रेस

Share This
राजस्थान विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पुरी तरह चुनावी मुड में आ चुकी है।
इसलिए अब कांग्रेस ने युथ कांग्रेस को भी काम पर लगा दिया है।

युथ कांग्रेस के नेता मोदी सरकार के राज में किसानों की बढ़ती आत्महत्या, युवाओं को रोजगार नही मिलने, महिलाओं पर बढ़ते हत्याचार जैसे गंभीर मुद्दे लेकर जनता के बीच जाएंगे।


साथ ही युथ कांग्रेस ने इस बात के भी संकेत दिए की राजस्थान विधानसभा चुनावों में युवाओं को भी टिकट दिये जा सकते है। इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और आलाकमान नेताओं से बात की जाएंगी। हालांकि युथ कांग्रेस युवाओं को टिकट देने को लेकर कोई निश्चित कोटा नही मांगेगी।

इसके अलावा यूथ कांग्रेस देशभर में महिलाओं के अधिकारियों के लिए ''आधी आबादी-पुरा हक'' कार्यक्रम का भी आयोजन करेगी। इसका उद्देश्य महिलाओं को पुरुषों के बराबर हक दिलाना है।

Video👇@

एनएसयूआई प्रदेश कार्यालय में आयोजित यूथ कांग्रेस की प्रेस वार्ता में राजस्थान के संगठन इंचार्ज कृष्ण ओलविरा ने कहा कि मोदी सरकार ने युवाओं से रोजगार के नाम पर धोखा किया है। किसानों के लिए कुछ नही किया जिससे किसान आत्महत्याएं कर रहे है। मंहगाई बढ़ रही है अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल, और डीजल,की  कीमतें कम होने के बाद भी सरकार ने दाम कम नही किये।
मोदीजी चौकीदार कम भ्रष्टाचार में ज्यादा भागीदार लगने लगे है। रफाल डील, अमित शाह के बेटे जय शाह की संपत्ति जैसे भ्रष्टाचार के मुद्दों पर चुप्पी साधे है।

Video👇👇@


राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक चांदना  ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में 15-20 युवाओं को टिकट दिये जा सकते है।
लेकिन टिकट उन युवाओं को ही दिये जाएंगे जो अपने क्षेत्र में मजबूत हो और जीतने की स्थिति रखते हो।


No comments:

Post Bottom Ad