मोदी सरकार से नाराज चल रहे विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रीय बजरंग दल के नेता प्रवीण तोगड़िया ने देश में थर्ड फ्रंट बनाने के संकेत दिये है। जयपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि मोदी सरकार ने हिंदुओं के लिए कुछ नही किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार हिंदुओं ने बनवाई थी। इस सरकार से हिंदुओं को बहुत उम्मीदें थी।
सालों बाद देश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी, लेकिन अयोध्या में राम मंदिर बनाने वाले राम का म्यूजियम बनाने चले गयें। ये नकली हिन्दू है। इसलिए हमें ऐसे नकली हिन्दू नहीं चाहिए।
माल्या पैसे लेकर विदेश चला गया लेकिन इनके पास शिक्षा पर खर्च करने और किसानों को डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने, किसानों का कर्ज माफ करने के लिए पैसे नही है। देश में करोड़ो बेरोजगार युवाओं को रोजगार नही दिया जा रहा।

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि अब की बार हमें सबका साथ-सबका विकास वाली सरकार नही चाहिए। "हिन्दुओं का साथ हिन्दूओं का विकास" करें ऐसी सरकार चाहिए।
देश में गलत काम मोदी सरकार ने किये है। लेकिन इसका खामियाजा राजस्थान की वसुंधरा सरकार को भुगतना पड़ेगा।
महिलाओं की सुरक्षा पर बोलते हुए प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि रेप पीडित महिलाओं को हिंदू एडवोकेट फोरम के द्वारा कानूनी सहायता प्रदान की जाए। जिसमें फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिये सभी रेपिस्ट को फांसी की सजा हो सकें।
उन्होंने मुसलमानों का अल्पसंख्यक दर्जा खत्म करने, मुसलमानों के लिए 2 बच्चों से अधिक बच्चों पर रोक सबंधी जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने और कॉमन सिविल कोड लागू करने की भी बात की।
प्रवीण तोगड़िया ने 20 करोड़ हिंदुओं को मिस्डकॉल और हस्ताक्षर के जरीये जोड़कर एक वोट बैंक बनाने का लक्ष्य रखा है।

2 comments:
Good information
तोगड़िया साहब भी कपिल मिश्रा बन गए
Post a Comment