Post Top Ad

जयपुर में एक जगह ऐसी भी जंहा महिलाओं को मिलता है सम्मान...गाडी में पेट्रोल लेने के लिए नही करना पडता इंतजार🏵️

Share This
🔺देश में महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न जगहों पर अलग-अलग तरीकों के प्रयोग किये जाते रहे है। ऐसे अभिनव प्रयोग महिलाओं की जिंदगी में खुशियां भरते है।

ऐसा ही एक अभिनव प्रयोग किया है जयपुर शहर के सहकार मार्ग स्थित एक भारत पेट्रोलियम पंप ने, जहां पर महिलाओं के लिए गाडी में पेट्रोल भरने की अलग से विशेष व्यवस्था की गई है।




यहां महिलाओं की गाडी में पेट्रोल डालने के लिए एक अलग लाइन बनायी गई है। जिससे उन्हें पेट्रोल भराने के लिए इंतजार नही करना पडेगा।
यह प्रयोग उन कामकाजी महिलाएं के लिए फायदेमंद साबित होगा जो ऑफिस जाने-आने के दौरान पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंपों पर लंबा इंतजार करती है। 

इससे महिलाओं को पेट्रोल पंप पर लाइन में लगने और भीड में खड़े रहने से भी निजात मिलेंगी। यहां पर बचने वाला समय परिवार और बच्चों को दे पायेगी।

अभी यह दोपहिया वाहन चलाने वाली महिलाओं और लडकियों के लिए शुरू किया गया है। लेकिन जल्दी ही भविष्य में इसे विकलांग वाहनों, वरिष्ठ नागरिकों, और चौपहिया चलाने वाले महिलाओं के लिए भी शुरू किया जायेगा। इनके लिए भी एक अलग लाइन की व्यवस्था कि जाएगी।


भारत पेट्रोलियम पंप के टेरेटरी कार्डिनेटर अजय रूबे ने बताया कि महिलाओं को जागरूक करने के लिए यह जयपुर शहर में अपने आप में एक अनोखा प्रयोग है। कई बार महिलाएं गाडी में पेट्रोल भराने के लिए पंप पर पुरुषों के बीच में खड़ी होती है जिससे वे कई बार असहज महसूस करती है।
 कामकाजी महिलाएं देर रात तक काम से लौटती है तो उन्हें परिवार को भी वक्त देना होता है। ऐसे में उनका समय भी बचेगा और लाइन में खड़ा भी नही रहना पडे़गा।

Post Bottom Ad