होली हिंदू धर्म के सबसे पुराने त्योहारों में से एक है और यह संभवत: ईसा के जन्म से कई शताब्दियों पहले शुरू हुआ था। इसके आधार पर, होली का उल्लेख प्राचीन धार्मिक पुस्तकों में मिलता है, जैसे कि जैमिनी का पुरवामीमांसा-सूत्र और कथक-ग्राम-सूत्र।
यहां तक कि प्राचीन भारत के मंदिरों की दीवारों पर होली की मूर्तियां हैं। इनमें से एक विजयनगर की राजधानी हम्पी में 16 वीं शताब्दी का एक मंदिर है। मंदिर में होली के कई दृश्य हैं जिनकी दीवारों पर राजकुमारों और राजकुमारियों को दिखाया गया है और उनके नौकरानियों के साथ राजमिस्त्री भी हैं, जो राजमहल में पानी के लिए चिचड़ी रखते हैं।
होली का पहला काम झंडा या डंडा गाड़ना होता है। इसे किसी सार्वजनिक स्थल या घर के आहाते में गाड़ा जाता है। इसके पास ही होलिका की अग्नि इकट्ठी की जाती है। होली से काफ़ी दिन पहले से ही यह सब तैयारियाँ शुरू हो जाती हैं। पर्व का पहला दिन होलिका दहन का दिन कहलाता है। इस दिन चौराहों पर व जहाँ कहीं अग्नि के लिए लकड़ी एकत्र की गई होती है, वहाँ होली जलाई जाती है। इसमें लकड़ियाँ और उपले प्रमुख रूप से होते हैं।
कई स्थलों पर होलिका में भरभोलिए जलाने की भी परंपरा है। भरभोलिए गाय के गोबर से बने ऐसे उपले होते हैं जिनके बीच में छेद होता है। इस छेद में मूँज की रस्सी डाल कर माला बनाई जाती है। एक माला में सात भरभोलिए होते हैं। होली में आग लगाने से पहले इस माला को भाइयों के सिर के ऊपर से सात बार घूमा कर फेंक दिया जाता है। रात को होलिका दहन के समय यह माला होलिका के साथ जला दी जाती है। इसका यह आशय है कि होली के साथ भाइयों पर लगी बुरी नज़र भी जल जाए।
लकड़ियों व उपलों से बनी इस होली का दोपहर से ही विधिवत पूजन आरंभ हो जाता है। घरों में बने पकवानों का यहाँ भोग लगाया जाता है। दिन ढलने पर ज्योतिषियों द्वारा निकाले मुहूर्त पर होली का दहन किया जाता है। इस आग में नई फसल की गेहूँ की बालियों और चने के होले को भी भूना जाता है। होलिका का दहन समाज की समस्त बुराइयों के अंत का प्रतीक है। यह बुराइयों पर अच्छाइयों की विजय का सूचक है। गाँवों में लोग देर रात तक होली के गीत गाते हैं तथा नाचते हैं।
- होली से जुड़ी विभिन्न कहानियां हैं, प्रह्लाद और हिरण्यकश्यप की कहानी है
होली के पर्व से अनेक कहानियाँ जुड़ी हुई हैं। इनमें से सबसे प्रसिद्ध कहानी है प्रह्लाद की। माना जाता है कि प्राचीन काल में हिरण्यकश्यप नाम का एक अत्यंत बलशाली असुर था। अपने बल के अहंकार में वह स्वयं को ही ईश्वर मानने लगा था। उसने अपने राज्य में ईश्वर का नाम लेने पर ही पाबंदी लगा दी थी।
हिरण्यकश्यप का पुत्र प्रह्लाद ईश्वर भक्त था। प्रह्लाद की ईश्वर भक्ति से क्रुद्ध होकर हिरण्यकशिपु ने उसे अनेक कठोर दंड दिए, परंतु उसने ईश्वर की भक्ति का मार्ग न छोड़ा। हिरण्यकश्यप की बहन होलिका को वरदान प्राप्त था कि वह आग में भस्म नहीं हो सकती। होलिका के पास एक कपड़ा था जिसे ढकने के बाद, उसे आग में किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचता, दूसरी ओर प्रहलाद के पास खुद की रक्षा करने के लिए कुछ भी नहीं था। हिरण्यकशिपु ने आदेश दिया कि होलिका प्रहलाद को गोद में लेकर आग में बैठे। आग में बैठने पर जैसे ही आग जली, कपड़ा होलिका के ऊपर से उड़ गया और प्रहलाद के ऊपर चला गया। इसी तरह, प्रहलाद की जान बच गई और होलिका उसकी जगह आग में जल गई।
ईश्वर भक्त प्रहलाद की याद में इस दिन होली जलाई जाती है। प्रतीक रूप से यह भी माना जाता है कि प्रहलाद का अर्थ आनन्द होता है। वैर और उत्पीड़न की प्रतीक होलिका (जलाने की लकड़ी) जलती है और प्रेम तथा उल्लास का प्रतीक प्रहलाद (आनंद) अक्षुण्ण रहता है
प्रहलाद की कथा के अतिरिक्त यह पर्व राक्षसी ढुंढी, राधा कृष्ण के रास और कामदेव के पुनर्जन्म से भी जुड़ा हुआ है। कुछ लोगों का मानना है कि होली में रंग लगाकर, नाच-गाकर लोग शिव के गणों का वेश धारण करते हैं तथा शिव की बारात का दृश्य बनाते हैं। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि भगवान श्रीकृष्ण ने इस दिन पूतना नामक राक्षसी का वध किया था। इसी खु़शी में गोपियों और ग्वालों ने रासलीला की और रंग खेला था।
- होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है
इसीलिए होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। होलिका दहन के दिन एक पवित्र अग्नि जलाई जाती है जिसमें सभी प्रकार की बुराई, अहंकार और नकारात्मकता जलाई जाती है।
Follow Us
- Vegan का मतलब क्या है, ये कौन होते हैं?
- Vegan में आप किस तरह का खाना खा सकते है क्या है इसके फायदे और नुकसान
- वीगन आहार अपनाना बच्चों और गर्भवती महिलाओं के साबित हो सकता है खतरनाक
- उबली हुई चाय की पत्तियों के ये 5 फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
- वाइन शराब से बेहतर क्यों है? साथ ही जानिए, वाइन किस-किस चीज से बनाई जाती है
- ‘अजीनोमोटो (Ajinomoto)’ जो आपके खाने का स्वाद तो बढ़ाता है, लेकिन आपकी कीमती जान का दुश्मन भी है
- किसी भी कंपनी में इन कारणों से छोड़ते है लोग नौकरी
- डायबिटीज को इस तरह से किया जा सकता है कंट्रोल..अपनाये ये तरीके
- जी-स्पॉट है क्या और ये होता कहां है, आखिर गूगल भी क्यों नहीं बता पा रहा ?
- बुढ़ापे में रखें इस तरह ध्यान तो हमेशा रहेंगे स्वस्थ, मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए अपनाए ये तरीके...
- मार्क्सवाद क्या है, दुनिया को इस तरह के विचारों की जरूरत क्यों पड़ी ?
- मार्क्सवाद के मौलिक सिद्धांत : 20 वीं सदी में दुनिया के एक बड़े हिस्से को प्रभावित करने वाली विचारधारा
- रूस और चीन में मार्क्सवाद, मार्क्सवाद ने दुनिया को कैसे विभाजित किया ?
- भारत में मार्क्सवाद और मार्क्सवादी विचारों का प्रवेश, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना
- दुनिया में ऐसे तानाशाह भी हुए जिन्होनें क्रुरता की सारी हदें पार दी, जानिए कुछ ऐसे ही तानाशाहों के बारें में
- अगर सरदार पटेल नहीं होते तो आज भारत का नक्शा कैसा होता ?
- कहां से शुरू हुआ पाकिस्तान-चीन की दोस्ती का सफर, दोनों की दोस्ती की वजह क्या भारत भी रहा ?
- रामायण काल में अगर ये 5 महिलाएं नहीं होती, तो न भगवान राम होते ना ही रावण
- भगवान कृष्ण ने अर्जुन को दिए गीता के ये 6 उपदेश जीवन को सफल बनाने में करते है मदद
- वाल्मीकि की 'रामायण' और तुलसी दास की 'रामचरितमानस' दोनों ग्रंथों में समानता और अंतर ?
- 'हिरण्यकश्यप अपने पुत्र प्रहलाद को क्यों मारना चाहता था', जानिए होलिका दहन से जुडी सबसे लोकप्रिय पौराणिक कथा ?
No comments:
Post a Comment