Post Top Ad

ये है दुनिया की 10 सबसे बड़ी मस्जिदें...जानें।

Share This

अल-हरम मस्जिद (Masjid al-Haram), मक्का

अल-हरम इस्लाम की सबसे महत्वपूर्ण मस्जिद है और साढ़े तीन लाख वर्ग मीटर में फैली दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद है। मूल रूप से 16वीं शताब्दी में बनी इस मस्जिद में 9 मीनारें हैं। मस्जिद के अंदर काबा है जो इस्लाम का मुख्य पवित्रस्थल है।

पैगंबर मस्जिद, मदीना

मक्का में अल-हरम मस्जिद के बाद मदीना की मस्जिद इस्लाम का दूसरा सबसे पवित्र स्थल है। यहां पैगंबर मुहम्मद की कब्र है। इस मस्जिद का निर्माण 622 ई. में हुआ था। इस मस्जिद में छह लाख श्रद्धालु एक साथ नमाज अदा कर सकते हैं।


अल अक्सा मस्जिद, जेरूसलम

जेरूसलम में टेंपल माउंट पर स्थित अल अक्सा मस्जिद, 5,000 जगहों के साथ दुनिया की सबसे छोटी मस्जिदों में से एक है।लेकिन 717 ई. में सोने के गुंबद वाली यह मस्जिद विश्व प्रसिद्ध है और इस्लाम की तीसरी सबसे महत्वपूर्ण मस्जिद है।

जुमा मस्जिद, मास्को

मॉस्को की सेंट्रल मस्जिद को जुमा मस्जिद या कैथेड्रल मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है। 1904 में बनी यह मस्जिद यूरोप की सबसे बड़ी मस्जिदों में शामिल है और इसके जीर्णोद्धार के बाद यहां एक साथ 10,000 लोग नमाज अदा कर सकते हैं।

हसन मस्जिद, कासाब्लांका

सीधे अटलांटिक सागर तट पर बनी इस मस्जिद का नाम मोरक्को के पूर्व राजा हसन II के नाम पर रखा गया है। इसे 1993 में उनके जन्म की 60वीं वर्षगांठ पर बनाया गया था। इसकी 210 मीटर ऊंची मीनार ने मस्जिदों में विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

शेख जायद मस्जिद, अबू धाबी

इस मस्जिद का उद्घाटन 2007 में हुआ था। यह दुनिया की 8वीं सबसे बड़ी मस्जिद है। यह 224 मीटर लंबे और 174 मीटर चौड़े क्षेत्र पर बना है और मीनारों की ऊंचाई 107 मीटर है। मुख्य गुंबद का व्यास 32 मीटर है जो एक विश्व रिकॉर्ड है।


जामा मस्जिद दिल्ली

मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा निर्मित जामा मस्जिद भारत की प्रसिद्ध मस्जिदों में से एक है। 1656 में बनी पुरानी दिल्ली की यह मस्जिद दुनिया की 9वीं सबसे बड़ी मस्जिद है। यहां 25,000 लोग एक साथ नमाज अदा कर सकते हैं।


रोम मस्जिद

कैथोलिक धर्म की राजधानी कहे जाने वाले रोम में भी एक विशाल मस्जिद है। 30,000 वर्ग मीटर की जगह वाली यह मस्जिद यूरोप की सबसे बड़ी मस्जिद होने का दावा करती है। दस साल में बनी इस मस्जिद का उद्घाटन 1995 में हुआ था।

अखमत कादिरोव मस्जिद, ग्रोज्नी

इस मस्जिद का नाम पूर्व मुफ्ती और चेचन्या के राष्ट्रपति कादिरोव के नाम पर रखा गया है। वह 2004 में एक हमले में मारे गये थे। चेचन्या युद्ध के कारण मस्जिद का निर्माण कार्य कई बार रोकना पड़ा था। इसे 2008 में आम जनता के लिए खोल दिया गया था।

कुल शरीफ मस्जिद, कज़ानी

इस मस्जिद का नाम रूसी अधिग्रहण से पहले कज़ान के अंतिम इमाम के नाम की याद दिलाता है। पड़ोस में स्थित कैथेड्रल के साथ यह तातर मुसलमानों और रूढ़िवादी ईसाइयों के बीच शांतिपूर्ण सहजीवन का धागा माना जाता है।


Follow Us On :

Follow Our Facebook & Twitter Page : (The Found) Facebook Twitter

Subscribe to Youtube Channel: The Found (Youtube)

Join our Telegram Channel: The Found (Telegram)

Join our Whatsapp Group: The Found (Whatsapp)

Follow Our Pinterest Page : The Found (Pinterest)
 

                           Order Now (Kande/Upla)....Click :  https://bit.ly/3eWKt1V

 LifeStyle 

History

Article :

No comments:

Post Bottom Ad