Post Top Ad

लिव-इन में बच्चा हुआ, बाप ने 50 हजार में बेचा...खरीदार सहित 7 गिरफ्तार

Share This


उदयपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। लिव इन में रह रहे युवक ने अपने 15 दिन के बच्चे को बेच दिया। दरअसल, युवक-युवती एक साल से लिव इन में रह रहे थे। इस दौरान युवती गर्भवती हुई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया था। युवक ने बच्चे को बेचने के बाद पत्नी (लिव इन पार्टनर) को बताया कि बच्चा मर गया। उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। असल में युवक ने उस बच्चे को गुजरात के एक बेऔलाद दंपती को बेच दिया था।

बच्चे की मां यह मानने को तैयार नहीं थी कि उसका बेटा मर गया है। उसने पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने जांच की तो सारा खेल उजागर हो गया और सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें बच्चा खरीदने वाला दंपती भी शामिल है।

उदयपुर एसपी डॉ. राजीव पचार ने बताया कि फलासिया थाना क्षेत्र में पीड़िता ने 22 जून को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसने बताया था कि कुलदीप सिंह ने शादी का झांसा देकर एक साल तक खेरवाड़ा में किराए के मकान में रखा। इस दौरान वह गर्भवती हुई और 20 मई काे बेटे काे जन्म दिया। इसके बाद कुलदीप मुझे और बच्चे काे नहीं रखना चाहता था। मेरा बच्चा गायब है उसे मार दिया या बेच दिया, पता नहीं।

इस पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि कुलदीप ने फाेन पर कहा था कि गुजरात में बच्चे का उपचार चल रहा है। उसने बच्चे के पास जाने की जिद की ताे कहा- वह मर गया है। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के बाद कुलदीप सिंह के कॉल डिटेल खंगाली। इसके बाद इनकी जांच की तो सामने आया कि बच्चे को गुजरात के खेड़ ब्रह्मा में किसी नि:संतान दंपती को बेचा है। आरोपी से भी सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरा मामला बताया। इसके बाद पुलिस की टीम गुजरात के खेड़ ब्रह्मा पहुंची। जहां पुलिस ने नवजात शिशु को उसकी मां के सुपुर्द किया।

आराेपियाें ने नवजात काे जन्म के 15 दिन बाद ही बच्चे काे मां की गाेद से अलग कर दिया था। जब पुलिस बच्चे काे बरामद करके लाई ताे पीड़िता के आंसू नहीं रुक रहे थे। नवजात काे 15 दिन बाद मां की गाेद मिली। पीड़िता काे उसके परिवार वालाें ने स्वीकार नहीं किया और वह बच्चे के साथ रिश्तेदार के घर चली गई।

बच्चे काे खरीदने वाले काे भी धाेखे में रखा

कुलदीप और पीड़िता की शादी के लिए दाेनाें के परिवार वाले राजी नहीं थे। इसके चलते वह पहले खेरवाड़ा में किराए के मकान में रहे और बाद में फलासिया आ गए। यहां कुलदीप ने बच्चे से छुटकारा पाने की साजिश रची। पीड़िता काे कहा कि रहने के लिए काेई जगह है ताे परिचित बद्री के घर चलते हैं। 2 जून काे बद्री के घर गए और 5 जून तक रहे। इतने में ब्रदी ने गुजरात में परिचित सवजी से बच्चे काे बेचने की बात की।

सवजी ने गाेविंद से बात की ताे गाेविंद ने बताया कि मेरे एक रिश्तेदार जतिन हैं, उनकाे बच्चा नहीं है और वह लेने काे तैयार हैं। इस दाैरान नवजात की तबीयत खराब चल रही थी। इस पर नवजात काे कुलदीप, बद्री और उसकी पत्नी उपचार कराने का कहकर गुजरात ले गए। तीनाें जतिन के घर पहुंचे और नवजात काे बद्री और उसकी पत्नी गीता का बताया। जतिन और उसकी पत्नी ने बच्चे काे 50 हजार में खरीद लिया।

 


Follow Us On :

Follow Our Facebook & Twitter Page : (The Found) Facebook Twitter

Subscribe to Youtube Channel: The Found (Youtube)

Join our Telegram Channel: The Found (Telegram)

Join our Whatsapp Group: The Found (Whatsapp)

Follow Our Pinterest Page : The Found (Pinterest)
 

                           Order Now (Kande/Upla)....Click :  https://bit.ly/3eWKt1V

 LifeStyle 

History

Article :

No comments:

Post Bottom Ad